अचानक आसमान से बरसने लगा सोफा! धम्म से गिरा घरों के ऊपर, तूफ़ान का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा आपने


आज के समय में तकनीक ने बहुत तरक्की कर ली है। पहले के जमाने में जहां अचानक से मौसम लोगों को हैरान कर देता था. कभी तेज बारिश तो कभी तूफान, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। अब किसी भी तरह के खतरे का पहले से पता चल जाता है। मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए कई तरह के यंत्र आ गए हैं। इन यंत्रों से तूफान या बाढ़ को नहीं रोका जा सकता है। लेकिन इनसे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। हाल ही में तूफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।

वायरल वीडियो तुर्की का है। तुर्की के अंकारा में तूफान आया। इस तूफान ने काफी तबाही मचाई थी। तूफान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जहां से यह वायरल हो गया। इनमें से एक वीडियो में एक सोफा आसमान में उड़ता नजर आ रहा था। ये सोफे प्लास्टिक की थैलियों से उड़ रहे थे। भारी भरकम सोफे को इस तरह हवा में उड़ता देख लोग हैरान रह गए। हवा का बहाव इतना तेज था कि चीजें इस तरह आसमान में उड़ती नजर आईं।

घर पर गिरा दिया
वायरल वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया था। एक स्थानीय ने यह वीडियो अपलोड किया जहां से यह वायरल हो गया। इसमें फ्लाइंग सोफा को आसमान में जूम करके रिकॉर्ड किया गया था। यह सोफा काफी दूर से उड़कर आया था। इसके बाद वह पास के घर की छत पर गिर पड़े। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ। कई सोफे आसमान में उड़कर लोगों के घरों पर गिर रहे हैं. इससे मकानों का नुकसान हो रहा है। किसी के घर की खिड़कियां टूट रही हैं तो किसी की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।

टैग: अजब गजब, अच्छी खबर, अजीब खबर





Source by [author_name]

Leave a Comment