गर्मी में खाना पचाने और पेट की सेहत दुरुस्त रखने में मदद करेंगे ये 4 प्रोबायोटिक ड्रिंक्स


ऐप पर पढ़ें

शरीर को स्वस्थ रखने में आहार की अहम भूमिका होती है। खान-पान में गड़बड़ी व्यक्ति को कई रोगों का रोगी बना देती है। खासतौर पर पाचन संबंधी समस्याएं कई बीमारियों की जड़ होती हैं। आंतों में खाना ठीक से न पचने के कारण दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसलिए आंत का स्वस्थ रहना जरूरी है। आंतों के अच्छे बैक्टीरिया भोजन को पचाने में मदद करते हैं, लेकिन जब इन अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो जाती है तो खाना ठीक से नहीं पच पाता और शरीर में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन किया जाता है। ये होममेड प्रोबायोटिक ड्रिंक गर्मियों में आंत और पेट की सेहत को बनाए रखने में मदद करेंगे।

छाछ
गर्मियों में छाछ सबसे आसान और बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। जिसे हर कोई आराम से पी सकता है। दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। दही में पानी, भुना जीरा, काला नमक, पुदीना जैसी चीजें मिलाकर प्रोबायोटिक ड्रिंक तैयार किया जाता है. जो पूरी तरह से पाचन तंत्र के लिए औषधि का काम करता है।

कांजी
गर्मियों के हेल्दी ड्रिंक्स में कांजी भी शामिल है. इसे पीने से पेट की सेहत में सुधार होता है और पाचन में सुधार होता है। कांजी बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होती है.
पानी
राई
नमक
गाजर
चुकंदर
गाजर और चुकंदर को काट कर पानी में डाल दें। राई को दरदरा पीस कर, नमक डाल कर किसी कांच के बर्तन में धूप में रख दीजिये. करीब चार से पांच दिन के बाद इस ड्रिंक को पिएं। यह ड्रिंक एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है।

अगर आप गर्मियों में अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

नींबू पानी
नींबू पानी एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक पेय है। बस पानी में नींबू का रस मिलाकर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिला लें। अब इस ड्रिंक को पिएं।

जौ
उत्तर भारत में सत्तू को गर्मियों का पेय कहा जाता है। इसे सत्तू को पानी में घोलकर छाछ की तरह तैयार किया जाता है. इस ड्रिंक से न सिर्फ पाचन क्रिया दुरुस्त होती है बल्कि इसे पीने से एनर्जी भी मिलती है।



Source by [author_name]

Leave a Comment