नारियल के तेल में इस एक चीज को मिलाकर खत्म होगी डैंड्रफ, एक ही बार में दिखेगा फर्क


ऐप पर पढ़ें

वैसे तो बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इस समस्या में स्कैल्प पर बिल्ड-अप जमा हो जाता है, जो हल्की सी खरोंच लगने पर गिरने लगता है या बालों पर दिखने लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए तरह-तरह के नुस्खे और तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है नारियल तेल की मालिश। हालांकि सिर्फ इस तेल से मालिश करने से फायदा नहीं होगा, आपको इसमें एक और तेल मिलाना होगा। जानिए, नारियल तेल में किस चीज को मिलाकर लगाने से रूसी कम होगी।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या लगाएं?

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए दादियों के पास कई उपाय हैं। लेकिन नारियल का तेल लगाना सबसे आसान है, बालों को पोषण देने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा होता है। इसमें विटामिन-ई भी अच्छी मात्रा में होता है। आप इस तेल में नींबू का रस मिला सकते हैं।

नारियल के तेल में नींबू

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से फायदा हो सकता है। दरअसल नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो बालों को साफ करने का काम करते हैं। इसे नारियल में मिलाकर लगाने से बालों से रूसी खत्म हो जाती है। इसे लगाने के लिए बालों की लंबाई के अनुसार नारियल का तेल लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे शैंपू से साफ कर लें। आप इसे हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।

डैंड्रफ से निपटने के लिए अपनाएं ये 2 तरीके, मिलेगी चमक और ग्रोथ



Source by [author_name]

Leave a Comment